सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जून। खतरनाक ढंग से भारी वाहन खड़े कर लोकमार्ग बाधित किये जाने क़े मामले में 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग मे भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर पुलिस चौकी रघुनाथपुर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 लमगाँव मुख्य मार्ग मे आरोपी मुकेश कुमार राजवाड़े सरमा थाना बसदेई जिला सूरजपुर द्वारा भारी वाहन ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी /15/एसी/3326 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 133/24 धारा 283 भा.द.वि.का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस चौकी रघुनाथपुर के दूसरे प्रकरण में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 लमगाँव मुख्य मार्ग में आरोपी करन किंडो देवनगर थाना सूरजपुर द्वारा भारी वाहन ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी /15/एसी/ 4775 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/24 धारा 283 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस टीम द्वारा लोकमार्ग में खड़ी भारी वाहनों को जब्त किया गया। मामले के आरोपियों से घटना क़े सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
