सरगुजा
यातायात नियमों की अवहेलना, जुर्माना
22-May-2024 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 मई। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 30 प्रकरण दर्ज कर 67850/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोडकर परिवहन कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पर 20000/- समन शुल्क वसूल किया गया। दोपहिया में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 5 प्रकरण दर्ज कर 2500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले कुल 02 वाहन चालकों से 600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं साथ ही अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 20 प्रकरण दर्ज कर 43750/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे