सरगुजा
भाजयुमो जि़लाध्यक्ष तोमर को झारखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी
12-May-2024 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ राज्य के लोकसभा चुनाव संम्पन होने पश्चात् भाजपा संगठन ने दूसरे राज्यो में चुनाव प्रचार की जि़म्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी है। इसी क्रम में सरगुजा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जि़लाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को झारखंड लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कोडरमा लोकसभा के धनवार विधानसभा के प्रभारी के रूप में चुनाव प्रचार की जि़म्मेदारी सौंपी गई है।
यह महत्वपूर्ण इसलिए भी है़, क्योंकि कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हैं तथा धनवार विधानसभा के विधायक भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी है।
उक्त लोकसभा का मतदान 20 मई को होना है। शनिवार देर शाम तक सभी भाजपा पदाधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में पहुँच गये हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे