सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,12 मई। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में चंद घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी महादेव निवासी अमलभिट्टी दरिमा ने 11 मई को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह11 मई को अपने परिजनों से मिलने के लिए अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी/04/डीवी/9132 से जिला अस्पताल आया था। वह मोटरसायकल को महिला वार्ड के सामने गेट के पास खड़ा कर अंदर चला गया था। परिजनों से मिलने के वापस आकर देखा तो मोटरसायकल अपने खड़े स्थान पर नहीं थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
दोपहिया वाहन चोरी के दूसरे प्रकरण में प्रार्थी समीर खान अम्बिकापुर ने 11 मई को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 11 मई को इलाज कराने जिला अस्पताल अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीएम 6864 से आया था। मोटरसायकल को महिला वार्ड पानी टंकी के पास खड़ी कर अस्पताल के अंदर के चला गया था, कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो प्रार्थी की मोटरसायकल अपने खड़े हुए स्थान पर नहीं थी।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल क़े आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले के आरोपी की पहचान कर आरोपी के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात किये गए थे। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।
आरोपी द्वारा अपना नाम छोटू चौधरी हाथी पखनापारा महामाया पहाड़ अम्बिकापुर का होना बताया।
आरोपी ने जिला अस्पताल से दोनों मोटरसायकल चोरी कर बिक्री करने ग्राहक की तलाश करते हुए अपने निवास में छुपा कर रखना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर जिला अस्पताल से चोरी दोनों मोटरसायकल बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दोनों मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।