सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 मई। सरगुजा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए 52 वाहन चालकों से 30600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 9 वाहन चालकों से कुल 2700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 22 वाहन चालकों से 6600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 6 वाहन चालकों से कुल 3000/- रुपये समन शुल्क किया गया।
लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों से कुल 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 10 वाहन चालकों से 11700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।