सरगुजा

यातायात नियमों की अवहेलना, 52 वाहन चालकों पर जुर्माना
11-May-2024 7:47 PM
यातायात नियमों की अवहेलना, 52 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 मई।
सरगुजा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए 52 वाहन चालकों से 30600/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 9 वाहन चालकों से कुल 2700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 22 वाहन चालकों से 6600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 6 वाहन चालकों से कुल 3000/- रुपये समन शुल्क किया गया।

लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों से कुल 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 10 वाहन चालकों से 11700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।


अन्य पोस्ट