सरगुजा

मंदिर का ताला तोडक़र पौने 5 लाख से अधिक की चोरी
11-May-2024 7:41 PM
मंदिर का ताला तोडक़र पौने 5 लाख से अधिक की चोरी

अंबिकापुर, 11 मई। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम अजीरमा में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोडक़र चोरों ने पौने 5 लाख से अधिक की चोरी की। 

बीती रात अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर में दबिश देकर गर्भ गृह और अलमारी सहित 3 ताला तोड़ कर अलमारी में रखा 4 लाख 87 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई। गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दिया है।


अन्य पोस्ट