सरगुजा
चलती फिरती प्याऊ का उद्घाटन
07-May-2024 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,7 मई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलती फिरती प्याऊ का उद्घाटन किया गया। अंबिकापुर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन रमेश केडिया के द्वारा यह पुण्य का कार्य पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है। इस जलती धूप में केडिया हर रोज पिकअप में 200 से 300 लीटर पानी और 50 लीटर शरबत लेकर निकलते हैं और अंबिकापुर शहर में घूम-घूम कर पानी और शरबत लोगों को पिलाते हैं।
केडिया पूरे अंबिकापुर के युवाओं के लिए एक आइडल पर्सन बन चुके हैं। चलती-फिरती प्याऊ प्रतिदिन अलग अलग चौक में घुमाया जाता है तथा लोगों को पानी पिलाया जाता है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे