सरगुजा
चुनावी शोर-गुल थमा, अब डोर टू डोर प्रचार
05-May-2024 10:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 मई। सरगुजा संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार की शाम से चुनाव के 48 घंटा पूर्व विभिन्न माध्यमों से होने वाले प्रचार-प्रसार का चुनावी शोर-गुल थम गया है। प्रत्याशी रविवार की शाम से लेकर सोमवार की रात तक डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर सकेंगे।
7 मई की सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग हिस्सा लेंगे और मतदान करेंगे। सरगुजा लोकसभा में 18 लाख 19 हजार 347 मतदाता भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे