सरगुजा

उपभोक्ता आयोग ने अंश बिल्डर्स के संचालक को 18.40 लाख रुपये एक माह में वापस करने दिया आदेश
03-May-2024 8:13 PM
उपभोक्ता आयोग ने अंश बिल्डर्स के संचालक को 18.40 लाख रुपये एक माह में वापस करने दिया आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 मई। अग्रिम राशि लेने के बाद अंबिकापुर नगर के अंश बिल्डर के प्रोपराइटर द्वारा बिल्डिंग बनाकर नहीं देने पर उपभोक्ता की शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा ने 18.40 लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही परिवादी को आर्थिक और मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपये देने का भी आदेश पारित किया है।

जानकारी के मुताबिक अंश बिल्डर के प्रोपराइटर को शिक्षिका रिचा यादव एवं उसके पति आलोक कुमार यादव ने 3 बीएचके मकान बनाने के लिए 2015 में अग्रिम राशि 18,40,000 दिए थे। बिल्डर को 3 माह के अंदर उक्त मकान बनाकर देना था, लेकिन उसने कई महीनों के बाद भी मकान बनाकर नहीं दिया, जिससे परेशान उक्त दोनों ने जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में इसकी शिकायत करते हुए परिवाद दायर किया था।

मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सरगुजा के अध्यक्ष राकेश पांडेय, सदस्य नवनी कांत दत्ता और अर्चना सिन्हा ने सुनवाई करते हुए बिल्डर्स और बैंक के विरुद्ध सेवा में कमी पाते हुए अनावेदक बिल्डर व बैंक के विरुद्ध संयुक्त और अलग-अलग आदेश पारित किया है। 

वसूल की गई राशि से बैंक लोन में समायोजित की जाएगी और अतिरिक्त राशि आवेदकों समायोजित की जाएगी और अतिरिक्त राशि आवेदकों को दी जाएगी।

आयोग ने अंश बिल्डर्स के संचालकों को 18.40 लाख रुपये एक माह में वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति राशि देने का भी आदेश पारित किया है।


अन्य पोस्ट