सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 मई। यातायात के नियमों की अवहेलना पर 71 वाहन चालकों से 55600 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 9 वाहन चालकों से 2700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
रेड सिग्नल जम्प करने वाले 2 वाहन चालकों से कुल 600/- रुपये समन शुल्क किया गया। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों से कुल 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।
असवैधानिक पार्किंग के मामलों में 3 वाहन चालको से 1700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 25 वाहन चालकों से कुल 34400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
वोटर टर्न आउट एप से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति
अंबिकापुर,3 मई। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण अंतर्गत सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 7 मई को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।