सरगुजा

श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त
01-May-2024 8:14 PM
श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर, 1 मई। नगर में श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में  भारतवर्ष के मशहूर कलाकार सोनभद्र के संजीव शर्मा, कोलकाता के अभिषेक शर्मा, माधव और फतेहाबाद हरियाणा की मीना मेहता द्वारा एक से बढक़र एक भजनों की अनुपम प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय  हो गया। एक से बढक़र एक श्री श्याम भजनों के साथ में श्री राम भजन सहित विभिन्न प्रकार के गीतों से श्री श्याम प्रभु का दरबार गूंजायमान रहा।

.हां विधि विधान से पूजा करने के बाद में भक्तों को प्रसाद व भंडारा का भी आयोजन किया गया था। पूरी रात भक्ति में जगराता कार्यक्रम में नगर वासी झूमते नाचते हुए नजर आए।

आयोजन में मुख्य रूप से अंकुर सिंघल, सुमित गुप्ता, अमन गर्ग, शुभम मित्तल, अभिषेक गर्ग, अंकित मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, राजेश गर्ग, राजेश गुप्ता,गौतम मित्तल, राजेश मित्तल, अनिल मित्तल, आशीष सिंघल, प्रेम पाल अग्रवाल, कंचन सोनी, किशोरी लाल गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता, गरीब राम गोयल, आकाश मित्तल, मुकेश गर्ग, समलेश गुप्ता, विकास गुप्ता,अमित सोनी, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे, जहां सरगुजा संभाग के कोने-कोने से भक्तगण श्री श्याम प्रभु के दरबार में पूजन कर आशीर्वाद लिए।


अन्य पोस्ट