सरगुजा
विक्की का राज्य बास्केटबॉल टीम में चयन
27-Apr-2024 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अप्रैल। सरगुजा जिला से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम में बालक वर्ग में विक्की भगत का चयन 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबॉल प्रतियोगिता हरियाणा के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड पर अभ्यास करते आ रहा हैं और यह बहुत ही मेहनती खिलाड़ी भी हैं। विक्की भगत गरीब परिवार से है। वह सुबह अखबार बांटता है उसके बाद अभ्यास करता है दिन के बाकी समय अपने पिता के साथ फल ठेले पर फल बेचता है उसके बाद फिर शाम को बास्केटबॉल अभ्यास करता है। विक्की भगत के मेहनत को सलाम करता हूँ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे