सरगुजा

बस का इंतजार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
22-Apr-2024 8:09 PM
बस का इंतजार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 22 अप्रैल।
थाना उदयपुर क्षेत्र के नुनेरा मोड़ ग्राम रिखी में सोमवार को सडक़ दुर्घटना में एक महिला की इको वाहन के जबरदस्त टक्कर से मौके पर मौत हो गई है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुड़वानी नवापारा की विवाहिता महिला आयोग सुखमनिया (34) पति सुखदेव अपने ग्राम वापस आने के लिए अपनी भतीजी उषा (18) तथा एक अन्य रिश्तेदार के साथ सडक़ किनारे ग्राम रिखी नुनेरा मोड़ पर पीपल पेड़ के नीचे बैठकर दोपहर 12 बजे करीब सूरजपुर से उदयपुर आने वाली बस का इंतजार कर रही थी। 

इसी दौरान रिखी से नुनेरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ईको वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए विपरीत दिशा में जाकर बस का इंतजार कर रहे सुखमनिया को अपनी चपेट में लिया फिर 18 वर्षीय उषा को टक्कर मारते हुए वाहन पेड़ से टकराकर पलटी मारी फिर सीधी खड़ी हो गई।
  
घटना में वाहन चालक का भी पैर टूट गया, परंतु वहां के ग्रामीणों ने मृत महिला और घायल बालिका को छोड़ वाहन चालक को कहीं ले गए। घटना की सूचना डायल 112 को मिलने पर उक्त महिला और बालिका को उदयपुर सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया और बालिका जिसके हाथ में चोट लगी है उसका उपचार जारी है। उदयपुर पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

नहीं मिला एक घंटे तक शव वाहन
सीएचसी उदयपुर में एक घंटे से भी अधिक समय तक शव वाहन नहीं मिलने पर परिजन महिला के शव को ट्रैक्टर से ही लेकर अपने ग्राम नवापारा जुड़वानी के लिए रवाना हुए।


अन्य पोस्ट