सरगुजा

गांजा संग आरोपी गिरफ्तार
12-Apr-2024 8:37 PM
गांजा संग आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,12 अप्रैल। दरिमा पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 7 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया।

पुलिस को 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलभिट्टी निवासी संजय नाई ने अपने घर में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। 

आरोपी द्वारा अपना नाम संजय नाई अमलभिट्टी का होना बताया। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर की तलाशी लेने पर आरोपी के घर में रखे 2 अलग अलग काले पि_ू बैग में कुल 7 पैकेट में  7 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 1,05,000/- रुपये जब्त किया गया।
 
आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना दरिमा में धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।


अन्य पोस्ट