सरगुजा
आज मनेगी ईद, तैयारी का जायजा
10-Apr-2024 10:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 10 अप्रैल। ईद उल फितर (ईद) 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9 बजे पढ़ी जाएगी। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुक्ति अबरार अहमद नमाज पढ़ाएंगे। जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9.30 बजे पढ़ी जाएगी। तकिया मजार शरीफ में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अता होगी। अंजुमन कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक तैयारी की जा रही है। आज ईदगाह में तैयारी का जायजा लेने प्रशासन के आला अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, एडिशनल एसपी, यातायात प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे हुए थे। कमेटी की तरफ से इरफ़ान सिद्दीकी, अफजाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, परवेज आलम, मोहम्मद फरहान, आमिर अंसारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे