सरगुजा

पिता को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, बाइक जलाया, गिरफ्तार
02-Apr-2024 9:19 PM
पिता को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, बाइक जलाया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 अप्रैल।
पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी बेटे ने पहले तो अपने पिता को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, असफल होने के बाद वह मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया, जिससे मोटरसाइकिल  जलकर खाक हो गया। पिता की रिपोर्ट पर रघुनाथपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़ 2 अप्रैल को प्रार्थी कलम साय एक्का निवासी दर्रीडीह ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में रहकर खेती-किसानी का काम करता है तथा वह अपने पुत्र समीर को शादी के बाद अपने से अलग कर दिया है। रात करीब साढ़े 12 बजे उसका पुत्र समीर बोला कि मुझे अपने से अलग कर दिये हो, मेरा ध्यान नहीं देते हो, और न ही मेरा सहयोग करते हो। इस प्रकार आरोपी समीर आवेश में आकर प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए घर के दरवाजे को टांगी से काट दिया, और ताला को तोड़ दिया। फिर टांगी लेकर प्रार्थी को दौड़ाने पर वह भाग गया। 

आरोपी द्वारा घर के अन्दर रखे प्रार्थी का मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 15 डीडब्ल्यु 2814 को जला दिया, जिससे घर में भी आग लग गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी समीर एक्का, उम्र 23 वर्ष, निवासी दर्रीडीह, सरगुजा को पकडक़र पुलिस हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट