सरगुजा

नशीली इंजेक्शन संग तीन आरोपी गिरफ्तार
31-Mar-2024 7:47 PM
नशीली इंजेक्शन संग तीन आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,31 मार्च।
पुलिस ने नशीली इंजेक्शन समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 30 मार्च को निरीक्षक अश्वनी सिंह थाना प्रभारी गांधीनगर को शाम करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गांधीनगर क्षेत्रान्तर्गत महुआपारा चर्च के पास गौरव पाण्डेय, राहुल साहू व अनुज केरकेट्टा अपने पास रखे बैग और झोला में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।  

सूचना पर हमराह स्टॉफ व गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार वहां मौजूद संदेहियों को घेराबंदी कर पूछने पर अपना नाम गौरव पाण्डेय गांधीनगर,  राहूल साहू  गनई थाना पटना जिला कोरिया, अनुज केरकेट्टा महुआपारा बताया।

 तीनों की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से पिडू बैग और झोला में 250 व 285 नग कीमती 6574/ रूपये का नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 पूछताछ पर उक्त इंजेक्शन को गढ़वा निवासी अंकित जायसवाल के द्वारा लाकर देना बताये। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट