सरगुजा

नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
29-Mar-2024 9:22 PM
नाबालिग स्कूली छात्रा से  रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 मार्च। नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के आरोपी को लुण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत  5000/- रूपये ईनामी राशि की उद्घोषणा भी की गई थी।

पुलिस के मुताबिक़ 9 मार्च को पीडि़ता की मां अथवा प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 11 बजे स्कूल के फादर फोन करके बोले कि आपकी बेटी को बैग स्कूल के गेट के पास फेंका हुआ है, वह स्कूल आई थी कि नहीं। तब प्रार्थिया ने स्कूल जाना बताया। सूचना पर प्रार्थिया अपने भांजा के साथ पीडि़ता को खोजने के लिए निकली थी।

स्कूल के पास दोपहर 2 बजे एक लडक़ा के साथ पीडि़ता दिखी, वह लडक़ा पीडि़ता को छोडक़र भाग गया। प्रार्थिया द्वारा पीडि़ता से पूछने पर बताया कि लगभग 7 बजे संदीप तुरी मोटर सायकिल में स्कूल गेट के पास आया, और उसका बस्ता फेंक दिया और स्कूल में घुसने नहीं दिया। आरोपी द्वारा जबरदस्ती पीडि़ता को डराते-धमकाते हुए करौली स्टोर रूम से कुछ दूर नहर के पास झाड़ी में ले गया, और मारने की धमकी देते हुए रेप किया। पीडि़ता के द्वारा चिल्लाने पर उसे मोटर सायकिल में बैठाकर स्कूल के पास छोडक़र भाग गया। थाना लुण्ड्रा में सदर धारा एवं पॉक्सो एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा फरार आरोपी संदीप उर्फ पिन्टू तुरी (20 वर्ष) आमगांव की पता-तलाश की जा रही थी। मुखबिरी एवं तकनीकी माध्यम से कोरिया पटना, विश्रामपुर, प्रतापपुर, शंकरगढ़ बलरामपुर एवं अन्य संभावित जगहों पर रहने की सूचना लगातार मिल रही थी, किन्तु बार-बार अपनी जगह बदलने के कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। इसी दौरान तकनीकी/मुखबिरी माध्यम से ज्ञात हुआ कि वह ग्राम लाउ राजपुर में है। लुण्ड्रा पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


अन्य पोस्ट