सरगुजा
बेकाबू बाइक से गिरा, सीएएफ जवान की मौत
29-Mar-2024 9:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 मार्च। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सीएएफ जवान की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के हाथरस शाहाबाद निवासी मुकेश बघेल पिता मोरमुकुट (38 वर्ष) जयपुर जिले के दुलदुला स्थित 13वीं बटालियन बी कंपनी में पदस्थ था। गत 27 मार्च की शाम वह अपने दोस्त से मिलकर कंपनी मुख्यालय जा रहा था। मार्ग में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल जवान को दुलदुला स्थित अस्पताल ले जाया गया, वहां से रेफर कर जयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे