सरगुजा
चिकित्सक संघ का प्रांतीय सम्मेलन 31 को, सीएम होंगे शामिल
28-Mar-2024 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल सह चिकित्सक संघ का प्रांतीय सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज स्थित ऑटोटोरियम में रविवार 31 मार्च को एक बजे से आयोजित की गई है।
प्रदेश संरक्षक छ.ग. पैरामेडिकल सह चिकित्सक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुजान बिन्द ने संघ के पदाधिकारीयों/सदस्यों, ग्रामीण चिकित्सकों, अल्टरनेटिव पद्धति से चिकित्सा करने वाले चिकित्सकों व आरएमपी चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे