सरगुजा
5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा न होने की हिदायत
17-Mar-2024 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 17 मार्च। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देश पर पर सरगुजा पुलिस द्वारा लोकसभा आम चुनाव घोषणा के मद्देनजऱ आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से शहर में रात्रि पैदल पेट्रोलिंग कर अड्डेबाजों पर कार्यवाही एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध चेकिंग की गई तथा धारा 144 लागू होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं 5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा ना होने की हिदायत दी गई। इसके अलावा दुकानदारों व ठेले वालों को किसी भी स्थिति में रात्रि 10 बजे तक दुकान बंद करने हेतु हिदायत दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे