सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,12 मार्च। मोदी संवाद सम्मेलन रायपुर में चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान कार्य करने वाले लखनपुर के डॉ. सलमान खान को सम्मानित किया गया।
रायपुर के होटल में भारतीय जनता पार्टी के मोदी के संवाद सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन सिंह द्वारा रायपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटलों में चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर को सम्मानित किया गया। लखनपुर वार्ड क्रमांक 6 के निवासी डॉ. सलमान खान पिता कलीम खान जो कि रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं, लगातार 5 वर्षों से अस्पताल में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान रायपुर में स्थित संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल डॉ. सुरभि चोपड़ा ,डॉ. उमेश चंद्रा ,डॉ. एजाज फारुकी को अस्पतालों में मरीजों के बेहतर तरीके से सेवा भाव के साथ योगदान देने पर कार्यक्रम में डॉक्टर को आमंत्रित करके बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मोदी संवाद सम्मेलन में सम्मानित किया गया।