सरगुजा

बैंक खाते से 54 हजार पार, पुलिस-सायबर सेल में शिकायत
11-Mar-2024 7:39 PM
 बैंक खाते से 54 हजार पार, पुलिस-सायबर सेल में शिकायत

बलरामपुर,11 मार्च। जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला युवक सायबर ठगी का शिकार हो गया।

प्रार्थी अरविंद गुप्ता के आईडीएफसी बैंक खाते नंबर 10008430226 से 54 हजार पांच सौ अठहत्तर रुपए की ठगी की गई है। मामले की लिखित शिकायत सनावल पुलिस के साथ ही सायबर सेल से करते हुए जांच करने की मांग की है। प्रार्थी अरविंद गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर नहीं किया गया है, इसके बावजूद उनके बैंक खाते से अचानक दो बार में 54578 रूपए गायब हो गए। 


अन्य पोस्ट