सरगुजा

देवन्ती को नारी शक्ति सम्मान
10-Mar-2024 2:30 PM
देवन्ती को नारी शक्ति सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,10 मार्च।
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान की पूर्व कोषाध्यक्ष देवन्ती  साहू को रायपुर के वृंदावन हाल में  समाज सेवा के लिए नारी शक्ति सम्मान से  सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संन्धया में राष्ट्रीय सेविका समिति छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारिका प्राची दीदी के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सहकार भारती सहकारी प्रशिक्षण संस्था मर्यादित रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था। देवन्ती साहू को यह पुरस्कार बाल अधिकार ,महिला अधिकार,  कुपोषण मुक्ति, स्वयं सहायता समूह के गठन हेतु,नशा मुक्ति के खिलाफ जन  जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान , लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम के पश्चात महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से देवन्ती साहू ने मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती राजवाड़े ने देवन्ती साहू को बधाई देते हूई और अच्छे सामाजिक कार्य करने को कहा । 

उल्लेखनीय है कि देवन्ती साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष पद पर 9 वर्षों से  सामाजिक कार्य कर चुकी है।  देवन्ती साहू लखनपुर, उदयपुर के लगभग 400 महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। वर्तमान में देवन्ती साहू इंदिरा स्वयं सहायता समूह और सामुदायिक विकास समिति लखनपुर जिला सरगुजा के पद पर कार्य कर रही हंै। देवन्ती को पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरूस्कार और छत्तीसगढ़ का पहरेदार समाचार पत्र द्वारा  छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार  समाज सेवा में लगातार कार्य कर रहे महिलाओं को प्रदान किया जाता है। देवन्ती साहू को पुरस्कार  मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है ।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, शिक्षा, समाज सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
 


अन्य पोस्ट