सरगुजा
रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह
06-Mar-2024 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 6 मार्च। रौनियार दर्पण परिवार छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में माता राजमोहिनी भवन अंबिकापुर में राज्य स्तरीय रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश से 400 से ज्यादा समाज के लोग एकत्रित हुए थे।
कार्यक्रम में रौनियार (गुप्ता) समाज छत्तीसगढ़ की ओर से समाज सेवा, शिक्षा, कला, लेखन, राजनीति, साहित्य, नृत्यकला, अभिव्यक्ति, स्नेहिल परिवार, सनातन सेवा, धर्म आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाली उत्कृष्ट सामाजिक विभूतियों का आत्मीय और शानदार सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में राज्य के सभी जिले से चयनित विभूतियों को आमंत्रित कर उन्हें ट्रॉफी(स्मृति चिन्ह), सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल, रजत पट्टिका देकर सम्मान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे