सरगुजा
अंबिकापुर से रवाना होगी अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन
06-Mar-2024 8:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 मार्च। मां महामाया की नगरी अम्बिकापुर से श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने हेतु स्पेशल आस्था ट्रेन बुधवार को रवाना होगी।
यह जानकारी देते हुए रामलला दर्शन योजना के संभाग प्रभारी रामलखन पैकरा ने बताया कि सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल आस्था ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर एक बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सरगुजा संभाग के विभिन्न रेल्वे स्टेशनों पर रुक कर श्रद्धालुओं को लेगी, जिसमें अंबिकापुर स्टेशन दोपहर 1.45, सूरजपुर स्टेशन दोपहर 2.15 दोपहर 2.25, बैकुण्टपुर स्टेशन दोपहर 2.55, दोपहर 3.05 नागपुर रोड स्टेशन पर पहुंचेगी। श्री पैकरा ने सभी यात्रियों व श्रद्धालुओं से समय पर स्टेशन पहुँचने का आग्रह किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे