सरगुजा

हमारा वेद एक विज्ञान है - प्राचार्य
04-Mar-2024 9:11 PM
हमारा वेद एक विज्ञान है - प्राचार्य

अंबिकापुर, 4 मार्च। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान जागृति मंच एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय केशवपुर के संयुक्त तत्वावधान में भाषण, निबंध लेखन,  विज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 

 दिन की शुरुआत प्राचार्य संतोष साहू ने वेद से विज्ञान को जोड़ते हुए गायत्री मंत्र और परीक्षा पर अपने विचार रखें तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण और उसकी जाप के वैज्ञानिक महत्व को बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस बार की राष्ट्रीय थीम  विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक रखी गई है।  

 प्राचार्य ने कहा- साइंस किसी भी देश के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है।  इस देश के डेवलपमेंट के लिए रीड की हड्डी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। विज्ञान ने कई तरह के समाज पर गहरा प्रभाव डाला है।  सेहत से लेकर किसी संचार तकनीकी अंतरिक्ष को जैसे कई काम की चीज साइंस के जरिए ही मुमकिन हो पाई है। 

यह दिन हमारे बीच उभरते वैज्ञानिकों को प्रेरित करने और विज्ञान के क्षेत्र में हुए चमत्कारों को याद करने का दिन है। पूरा दिन विज्ञान के विभिन्न गतिविधियों को समर्पित रहा बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के सफलता में विद्यालय परिवार के आयुषी गुप्ता, रोहित नायर, स्वेच्छा केसरी  एवं सभी सदस्यों का  योगदान सराहनीय  रहा। उक्ताशय की जानकारी विज्ञान जागृति  मंच के सचिव अंचल सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  दी है।


अन्य पोस्ट