सरगुजा

सात दिनी लर्निंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन 93 का पंजीयन
03-Mar-2024 8:56 PM
सात दिनी लर्निंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन 93 का पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 मार्च।
सडक़ सुरक्षा अभियान  अंतर्गत नागरिकों को सुविधा प्रदान करने सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दूसरे दिन 93 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस हेतु पीजी कॉलेज स्तिथ ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीयन कराया गया। शिविर में आमनागरिकों को यातायात के नियमों एवं उनका पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।

लर्निंग लाइसेंस हेतु सात दिवसीय शिविर का आयोजन  8 मार्च  तक किया गया है। शिविर कल सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर आयोजन का लाभ उठाएं। सरगुजा पुलिस आमनागरिकों के सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।


अन्य पोस्ट