सरगुजा

चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार
03-Mar-2024 8:54 PM
चोरी के  2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 मार्च। कोतवाली पुलिस ने चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक टुल्लू पम्प, एक हैमर मशीन, एक कटर मशीन कुल किमती 35000/- रुपये  बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रकाश वर्मा अम्बिकापुर ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका घुटरापारा में घर निर्माण कार्य हेतु एक कमरा का गोदाम बनवाया हैं, जो 27 फरवरी को काम खत्म होने के बाद एक टुल्लू पम्प, एक हैमर मशीन, 2  कटर मशीन को कमरा में रखकर तला बंद कर चला गया था, जो अगले दिन निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री जब ताला खोलकर देखे तो कमरे से अंदर से कटर मशीन, टुल्लू पम्प, हैमर मशीन को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कमरे का शेड हटाकर चोरी कर लिया गया था। 

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात कर आरोपियों की धरपकड़ की गई। आरोपी दीपक साय अम्बिकापुर से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किया गया एक हैमर मशीन अपने पास रखना स्वीकार किया, जिसे पुलिस ने जब्त किया गया, बाकी 2 कटर मशीन, एक  टुल्लू पम्प मठपारा निवासी इन्दर कबाड़ी के पास बेचना बताया जो आरोपी इन्दर सोनवानी को पकडक़र पूछताछ  की गई।

आरोपी की निशानदेही पर एक कटर मशीन एवं एक टुल्लू पम्प कुल किमती लगभग 35000/- रुपये बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट