सरगुजा
बच्चों को न्यौता भोजन
03-Mar-2024 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 3 मार्च। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीनकरा ढोड़ी पारा के शासकीय प्राथमिक शाला में संकुल प्राचार्य सुमेधा तिवारी के मार्गदर्शन में डॉ. संस्कृति तिवारी एवं स्वीकृति तिवारी के सौजन्य से न्योता भोजन कराया गया। बच्चे पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन पाकर अति प्रसन्न हुए। इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अस्मत अली एवं अविनाश कुजूर व्याख्याता एवं ललिता व्याख्याता प्रधान पाठक रमापति साहू एवं सहायक शिक्षिका उर्मिला पांडे तथा रसोईया एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे