सरगुजा
यातायात के नियमों की अवहेलना, 106 प्रकरण दर्ज, 44 हजार जुर्माना
02-Mar-2024 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 मार्च। यातायात पुलिस टीम ने 106 प्रकरण दर्ज कर 44100/- समन शुल्क वसूल किया।
सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे यातायात पुलिस टीम ने कल देर शाम अभियान चलाकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 106 प्रकरण दर्ज कर कुल 44100/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के लगातार कार्रवाई की जाएगी।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात के नियमों का पालन करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे