सरगुजा
स्टंट में शामिल बुलेट-जीप की पहचान, 21 हजार का चालान
29-Feb-2024 10:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 29 फरवरी। कलाकेंद्र मैदान में बुलेट वाहन और खुली जीप से स्टंट करने के मामले में कार्रवाई की गई। स्टंट में शामिल बुलेट एवं जीप की पहचान कर 21000/- रुपये समन शुल्क वाहन मालिकों से वसूल किये गए।
ज्ञात हो कि 24 फरवरी को कलाकेंद्र मैदान में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बुलेट वाहन एवं खुली जीप आदि से बेतरतीब तरीके से वाहन चलाकर पटाके फोडऩे की सूचना प्राप्त होने पर सरगुजा पुलिस द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंचकर आसामजिक तत्वों की घेराबंदी की गई। यातायात पुलिस टीम ने 01 बुलेट वाहन एवं 01 खुली जीप को चिन्हांकित कर सम्बंधित वाहन मालिकों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए न्यायालयीन कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे