सरगुजा

किसान सभा सम्मेलन 3 को सूरजपुर में
28-Feb-2024 10:59 PM
किसान सभा सम्मेलन 3 को सूरजपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ किसान सभा का पांचवा दो दिवसीय राज्य सम्मेलन दो एवं 3 मार्च को कामरेड अशोक सिंहा नगर कल्याणपुर जिला सूरजपुर में होगा। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से करीब 200 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन करेंगे एवं समापन भाषण अवधेश कुमार संयुक्त सचिव देंगे।

सम्मेलन में अगले 3 सालों के लिए नई कमेटी का गठन किया जाएगा तथा किसानों से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रांतीय संयोजक समिति के सदस्य सी पी शुक्ला ने दी।


अन्य पोस्ट