सरगुजा
बिशुनपुर तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका
28-Feb-2024 10:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 फरवरी। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर बिजली विभाग के बगल में मंगलवार की दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
अज्ञात युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं,फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर गांधीनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तालाब में अज्ञात युवक शव ग्रामीणों ने देखा।ग्रामीणों द्वारा थाने को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे