सरगुजा

नाबालिग का अपहरण कर रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
19-Feb-2024 8:30 PM
नाबालिग का अपहरण कर रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार

लखनपुर,19 फरवरी। नाबालिग को अगवा कर भगा ले जाने तथा रेप के आरोप में लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस के मुताबिक मामला 15 फरवरी की रात्रि का है। नाबालिग पीडि़ता लडक़ी के घरवालों ने  थाना लखनपुर में  लडक़ी के अगवा किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लखनपुर पुलिस मामले में दफा  363,366(क) 376 (2एन) 343 भादंसं तथा 4-6 पॉक्सो एक्ट क़ायम कर आरोपी युवक की पता तलाश करनेजुटी थी।   आरोपी युवक संजय अगरिया को ग्राम अमलभिठी थाना दरिमा से गिरफ्तार कर  न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट