सरगुजा
महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
17-Feb-2024 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,17 फरवरी। पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 15 फरवरी को थाना उदयपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी दुहन राम अपने मकान के पीछे हाथ भट्टी का बना हुआ अवैध महुआ शराब रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी दुहन राम के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1000/- रुपये बरामद किया गया हैं ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ किये जाने ओर अपना नाम दुहन राम लक्ष्मणगढ़ थाना उदयपुर का होना बताया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे