सरगुजा
निजी स्कूलों के संस्था प्रमुखों की बीईओ ने ली बैठक
लखनपुर,17 फरवरी। लखनपुर विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय ने शनिवार को एचीवर पब्लिक स्कूल में बैठक में प्राइवेट स्कूलों के संस्था प्रमुखों की बैठक बुलाई गई थी,जिसमें कुछ प्राइवेट स्कूलों के संस्था प्रमुखों को छोड़ अधिकांश प्राइवेट स्कूल के संस्था प्रमुख उपस्थित थे।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकार मनोज तिवारी के द्वारा संस्था प्रमुख को दिशा निर्देश यह दिया गया कि प्रत्येक माह अभिभावक एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ काउंसलिंग करे के और छात्रों के साथ शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ के द्वारा मधुर व्यवहार रखें, जिससे किसी प्रकार का छात्रों को अतिरिक्त दबाव न मिले, ऐसा दिशा निर्देश दिया गया है। और साथ ही साथ बैठक नहीं आने वाले में प्राइवेट स्कूल में स्कूलों में मॉर्निंग स्टार, गुरुकुल अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल , सीक्रेट हॉट इंग्लिश मीडियम स्कूल, सृजन विद्या मंदिर इन स्कूल के संस्था प्रमुख उपस्थित नहीं होने से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा उनको नोटिस जारी कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देश किया गया है।