सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 फरवरी। 2024-25 के बजट में अधोसरंचना स्वास्थ्य शिक्षा व अन्य क्षेत्रों के कार्यों को बजट में प्रावधानित करने क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
विधानसभा अंबिकापुर अंतर्गत उदयपुर लखनपुर व अंबिकापुर विकासखंड के विभिन्न पहुंचविहीन मार्गों सहित अन्य कार्यों को बजट में शामिल कराए जाने हेतु अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को धन्यवाद व्यापित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि विगत 5 वर्षों से ठप पड़े विकास को अब भाजपा शासन कार्य में अंबिकापूर विधायक की सक्रिय कार्यशैली से पुन: एक नई गति मिलेगी।
विदित हो कि वर्तमान अनुपूरक बजट में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जी के प्रयास से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एम्स स्तर की सुविधा देने के लिए 50 करोड़, एसडीएम कार्यालय उदयपुर के लिए एक करोड़,मतरिंगा से धर्मजयगढ़ मार्ग 7 करोड़ केसमा से बन केसमा मार्ग 5 करोड़,भकुरमा मेन रोड से कानाडाड पहुंच मार्ग 8 करोड़,जुझदंड से मुंदाराडाड पहुंच मार्ग 12 करोड़, खरसुरा से फूलचुही मार्ग अग्रसेन गौशाला मार्ग डिगमा एफसीआई से इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग सहित लखनपुर बाय पास मार्ग पटकुरा से घटौन मार्ग सहित सैकड़ो मार्गों को बजट में शामिल किया गया है।
सभी शामिल किए गए मार्गों का प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने बजट में संलग्न किए गए सभी मार्गों के लिए अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल से भेंट कर उन्हें पारी की शानदार शुरुआत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।