सरगुजा

राजमोहनी कृषि कॉलेज में सरस्वती पूजा
16-Feb-2024 8:05 PM
राजमोहनी कृषि कॉलेज में सरस्वती पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 फरवरी।
राज मोहनी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र,अंबिकापुर में  14 फरवरी  को बसंत पंचमी के सुअवसर पर माँ सरस्वती की पूजन एवं वंदन का कार्यक्रम महाविद्यालय के पुस्तकालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ एवं प्रतापपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.पी.पैंकरा एवं डॉ. पी. एस. राठिया  भी उपस्थित थे।

अधिष्ठाता डॉ. एस के सिन्हा ने सभी को इस अवसर पर बधाई दी और छात्रों को भविष्य में आगे बढऩे हेतु मार्गदर्शन किया। इसके उपरांत कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ एवं प्रतापपुर के अधिष्ठाताओं एवं प्राध्यापक डॉ. व्ही.के.सिंह द्वारा भी बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामना दी गई।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नीलम चौकसे , डॉ. के एल.पैंकरा, डॉ.अरुण नायक, डॉ. एसआर दुबोलिया,  डॉ. आर्यमा भारती, डॉ. जयंत राजवाड़े, डॉ. सचिन कुमार जायसवाल, हरीश कुमार पांडे,  ए.के.लकड़ा,  यमलेश  निषाद, सरस्वती शुक्ला, लिली रश्मि एक्का, कांता कुजूर  एवं महाविद्यालय के कर्मचारी,  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट