सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 फरवरी। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी को प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात बर्तन गिरने की आवाज़ सुनकर उठकर देखी तो जानपहचान का रामप्रसाद कमरे में खड़ा था। प्रार्थिया द्वारा देर रात घर मे घुसने की बात पूछने पर आरोपी रामप्रसाद द्वारा हो हल्ला करने से मना करते हुए प्रार्थिया को बुरी नीयत से हाथ बाह पकडक़र छेड़छाड़ किया।
प्रार्थिया द्वारा हल्ला करने पर बच्चे एवं अन्य परिवार के सदस्य जाग गए और रामप्रसाद मौक़े से दरवाजा खोलकर भाग गया। घटना के बारे में प्रार्थिया अपने पति एवं अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम रामप्रसाद धौरपुर का होना बताया। आरोपी से पूछताछ किये जाने पर छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।