सरगुजा

बजट निराशाजनक-संजीव मंडिलवार
10-Feb-2024 7:46 PM
बजट निराशाजनक-संजीव मंडिलवार

अंबिकापुर,10 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के महामंत्री संजीव मंडिलवार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का यह बजट दिशाहीन, किसान, और नौजवान विरोधी होने के साथ जन भावनाओं के प्रतिकूल है। इस बजट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई है ना कोई ऐसा प्रावधान किया गया जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता हो।

भाजपा ने 80 लाख महिलाओं को वंदन योजना का लाभ देने का वादा किया था किंतु वह 25 लाख को ही दे रहे हैं जो कि गलत है।राज्य में जारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया नाम देकर नई योजनाओं की तरह पेश करने की दुर्भाग्यजनक घोषणाएं की गई हैं. ठीक वैसा ही जैसा मोदी जी ने केंद्र में किया था। हम सबमें इस बजट से निराशा है। सबका साथ सबका विकास जुमला साबित हुआ। यथार्थ में धरातल पर स्थितियाँ इसके बिलकुल विपरीत हैं।


अन्य पोस्ट