सरगुजा

चूहा मार दवाई खाने से युवती की मौत
10-Feb-2024 7:41 PM
चूहा मार दवाई खाने से युवती की मौत

अंबिकापुर, 10 फरवरी। अज्ञात कारण से चूहा मार दवा का सेवन कर लेने से एक युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आरती कुमारी (19 वर्ष) ग्राम मदगढ़ी थाना भंडरिया गड़वा झारखण्ड निवासी  के चाचा पप्पू राम ने बताया कि 8 तारीख की शाम लगभग 4.30 बजे जब घर पहुंचा तो देखा उसकी भतीजी आरती कुमारी घर में उल्टी कर रही थी और बगल में चूहा मार दवाई का पुडिय़ा देखकर पूछा तो बताई कि लगभग 4 बजे उसने चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया है और वजह पूछने पर कुछ भी नहीं बताई। उसे तत्काल निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज लेकर पहुंचे, जहां से उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर बलरामपुर अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया. आज सुबह उपचार दौरान आरती कुमारी की मौत हो गई।


अन्य पोस्ट