सरगुजा

जमीन विवाद, टांगी से हमला, पड़ोसी गिरफ्तार
07-Feb-2024 9:10 PM
जमीन विवाद, टांगी से हमला, पड़ोसी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 फरवरी। जमीन संबंधी विवाद होने पर टांगी से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से टांगी जब्त किया गया। मामला थाना धौरपुर क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सियाराम डांडपारा धौरपुर ने 7 फरवरी को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ लुंड्रा रोड स्थित मछली नदी के पास निवास करता है। प्रार्थी के माता-पिता एवं अन्य परिवार डांडगाँव धौरपुर में निवास करते हैं। घटना 7 फरवरी को प्रार्थी को उसकी भतीजी ने फ़ोन कर बताई कि पड़ोस का उत्तम दास दादा गोविन्द राम को टांगी से गर्दन में मारकर मौक़े से भाग गया है।

प्रार्थी मौक़े पर पहुंचकर अपने पिता को देखा। गोविन्द राम के गले से खून निकल रहा था। जमीन सम्बन्धी बात को लेकर वाद विवाद करते हुए उत्तम दास द्वारा गोविन्द राम को टांगी से गंभीर चोट  किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में आरोपी के विरुद्ध  धारा 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी उत्तम दास की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।

आरोपी ने जमीन सम्बन्धी बात को लेकर विवाद होने पर टांगी से वार कर मृत समझकर मौक़े से भाग जाना स्वीकार किया गया।

 आरोपी से घटना मे प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया है।   आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट