सरगुजा
सडक़ दुर्घटना में दो मौतें
03-Feb-2024 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 3 फरवरी। अलग-अलग जगह सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मायापुर निवासी मझऊअर अंसारी मरीन ड्राइव में दुकान लगता था, 31 जनवरी की शाम हुआ स्कूटी चलते हुए दुकान से घर जा रहा था। बंगाली चौक के पहले बाइक सवार युवक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में स्कूटी सवार को रायपुर भेज दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
दूसरे हादसे में दरिमा थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी संध्या पिता ऋषि राम सतनामी (9 वर्ष) कल प्राथमिक शाला मुकुंदपुर से वापस घर लौट रही थी। बचरपारा के पास बजरंगी गोंड के ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अतिथि शिक्षकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे