सरगुजा

कलेक्टर-एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना
28-Jan-2024 10:33 PM
कलेक्टर-एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 28 जनवरी। रविवार को 34वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत  रिमिजियुस एक्का कलेक्टर बलरामपुर एवं डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा यातायात जागरूकता रथ को हरी  झंडी दिखाकर बलरामपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार मे जन जागरूकता फैलाने के लिए रवाना किया गया।

आज  जवाहर नगर के सप्ताहिक बाजार को  लक्ष्य रखते हुए यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से सभी नागरिकों को यातायात सडक़ सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने का प्रयास करते हुए आम नागरिकों से हेलमेट , सीट बेल्ट का प्रयोग करने , नशे में वाहन ना चलाने, वाहन के कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहन में सवारी न ढोने,  ड्राइविंग लायसेंस लेकर ही वाहन चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्रेश सिंह ठाकुर समस्त राजपत्रित अधिकारी कर थाना चौकी प्रभारी के साथ यातायात प्रभारी  विमलेश कुमार देवांगन एवं यातायात के स्टाफ शामिल रहे ।


अन्य पोस्ट