सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर/लखनपुर, 27 जनवरी। सरगुजा जिले में पति के शराब पीने से नाराज व आक्रोशित होकर अपने 8 माह के मासूम बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर फरार हो गई।
पति से पता चला कि छेरता पर्व होने के कारण वह दिन में ही शराब पी लिया था, इस बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ दोपहर में विवाद हुआ था, उस समय भी उसकी पत्नी चाकू उठाकर बच्चे को मारने का प्रयास की थी लेकिन बीच-बचाव व समझाश के बाद वह शांत हो गई थी। रात में सभी के सो जाने के बाद महिला ने बेटे के गले एवं पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक़ लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया में गुरुवार की रात 8 बजे मां ने अपने ही 8 माह के बच्चे की चाकू से हत्या कर फरार हो गई। कुन्नी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर आरोपी महिला के खोजबीन में जुटी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फूल कुमारी चौहान (24 वर्ष) का सकरिया निवासी पवन कुमार चौहान से विवाह हुआ था। दोनों का 8 माह का एक बच्चा था। पवन कुमार चौहान शराब पीने का आदी है, पत्नी फूल कुमारी चौहान उसे शराब पीने से मना करती थी।
छेरता पर्व के दिन गुरुवार को पति पवन कुमार चौहान शराब पीकर घर पहुंचा। गुस्से में आकर फूल कुमारी चौहान ने चाकू से अपने ही आठ माह के बच्चे के गले और पेट में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। बच्चे की हत्या करने के बाद उसकी मां रात में ही फरार हो गई थी, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
इधर घटना की सूचना कुन्नी पुलिस को 26 जनवरी शुक्रवार को दी गई। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत की उपस्थिति में शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है, साथ ही महिला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि आरोपी महिला को पकडऩे के लिए टीम तैयार कर खोजबीन की जा रही है।
