सरगुजा
ट्रैक्टर की टक्कर, बाइक सवार की मौत
25-Jan-2024 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 25 जनवरी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संतोष राजवाड़े ने बताया 24 जनवरी की रात करीब 8,30 बजे उसका भतीजा महेश (25 वर्ष)मोटरसाइकिल से पुराना घर काला पारा से खाना खाकर नया घर ग्राम सुखरी अकेले आ रहा था, तभी ग्राम तिलंगा पारा मेन रोड में ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिसमें महेश को गंभीर चोट आने पर 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे