सरगुजा

सडक़ दुर्घटना सहित अन्य मामलों में चार की मौत, एक घायल
24-Jan-2024 9:49 PM
सडक़ दुर्घटना सहित अन्य मामलों में चार की मौत, एक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 जनवरी। सरगुजा में सडक़ दुर्घटना सहित अन्य दो मामलों में चार लोगों की मौत हो गई है वहीं एक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक दिनेश्वर सदलोहार पिता दुलवा 40 वर्ष ग्राम घौटा टोली जशपुर निवासी की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई विनोद राम ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब 7 दिनेश्वर गांव के महादेव मंदिर से पूजा कर पैदल घर आ रहा था,तभी ग्राम घौटा टोली सुरजन राम भगत के घर के पास में रोड में अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई थी जिसे इलाज के लिए निजी वाहन से लोदाम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के पश्चात उसे जशपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया जहां उपचार के दौरान बीती देर शाम दिनेश्वर की मौत हो गई है।

दूसरी घटना में नैहर साय पिता कतको 40 वर्ष ग्राम उडुमकेला सीतापुर निवासी  की मौत गई।मृतक की पत्नी घुरनी बाई ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह उसका पति नैहर साय, बिहानू और रुपेश के साथ रूपेश की मोटरसाइकिल से मैनपाट जा रहे हैं बोलकर निकले थे, दोपहर लगभग 3 बजे गांव के बिहानू कोरबा ने मोबाइल पर सूचना दिया की दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम कुनिया मेन रोड थाना कमलेश्वर पुर के पास ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज वाला प्रवाहित पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया है जिसमें तीनो को चोट लगी है,जहा तीनों को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे,नैहर साय को गंभीर चोट आने पर उसे रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया,जहां उपचार दौरान बीती शाम उसकी मौत हो गई है।वहीं घटना में घायल रुपेश और बिहानू का मैनपाट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

तीसरी घटना में नितिका कुमारी पिता दयानंद 04 वर्ष  बिश्रामपुर कि मौत हो गई। मासूम के पिता दयानंद ने बताया कि 22 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे नहाने के लिए आज में पानी गर्म कर रहे थे, तभी खेलने खेलने मासूम गर्म पानी में गिर गई जिसे गंभीर अवस्था में विश्रामपुर अस्पताल ले गए,जहां से उसे अंबिकापुर  मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उपचार दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है।

चौथी घटना में बुधन पिता स्व.हीरा लाल  25 वर्ष ग्राम लक्ष्मीपुर दौड़ापारा भटगांव की मौत गई है। मृतक के छोटे भाई छोटू राजवाड़े ने बताया कि बीते करीब तीन-चार वर्षो से बड़े भाई बुधन को गैसटिक की बीमारी थी, 23 जनवरी की रात गैस्टिक की बीमारी ज्यादा बढऩे से इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर मिलकर भर्ती कराया गया जहां आज 24 जनवरी की सुबह उपचार दौरान मौत हो गई है।


अन्य पोस्ट