सरगुजा

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर घरों में दीपक और रंगोली सजाएं-सुरेन्द्र
21-Jan-2024 7:27 PM
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर घरों में दीपक और रंगोली सजाएं-सुरेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर विविध कार्यक्रम में विशेष सहभागिता प्रदान करने का आह्वान छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिकों से करते हुए छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर सरगुजा के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू कहा कि हम सभी सनातन धर्म, संस्कार,संस्कृति को मानते हैं और हम सभी आगे बढऩे का कार्य कर रहे हैं।

550 वर्षों के पश्चात् 22 जनवरी को अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सुरेन्द्र साहू ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने अपने सुविधा अनुसार भारत के सभी मंदिरों में दिया जलाएं, अपने-अपने घरों में रंगोली बनाएं, दिया जलाएं।

सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करें। हर मंदिरों में रामायण पाठ, मंदिरों में साफ सफाई, मंदिरों में रंग पेंट,संकीर्तन पाठ, प्रभात फेरी, झंडे, तोरण, तोरणद्वार, भंडारा, रैली निकालने का आह्वान किया है। जिससे कि पूरे छत्तीसगढ़ को  राममय  बनाया जा सके। सुरेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की कि 22 फरवरी को अपने अपने घरों में दीया जलाकर दीपावली मनाएं।


अन्य पोस्ट